Posts

Showing posts from April, 2019

नेहरु का भूत

Image
कैब के ड्राईवर ने बताया की दिल्ली में गाड़ी चले और ठुके न, यह मुमकिन नहीं| जब सड़क पे घोड़े चलते होंगे तब ऐसा नहीं होता होगा, इन्टरनेट पे एक  अंग्रेज़  ने बताया की घोड़े अध्यात्मिक होते है, वो भारतीय रहस्यवाद और आध्यात्म के नशे में था, मैंने उस अँगरेज़ से पुछा की क्या आप शाहरुख़ खान को जानते हैं, एक भारतीय के नाते मेरा यह जानना बहुत ज़रूरी था, पर उसकी इसमें रूचि नहीं थी, वो बार बार घोड़े की बात कर रहा था, हॉर्सपॉवर...हार्सपावर दोहराते रहता| मैंने उसे भारतीय रहस्यवाद के विषय में बहुत अहम बात बता डाली, की कार में घोड़ो के भूत होते हैं, मैंने बोला ऐसा साधू-संत कहते हैं|   पर ड्राईवर शाहरुख़ खान को जानता था, उसने उसका सारा खेल समझ लिया था, शाहरुख़ सिनेमा से बनाये हुए पैसे पकिस्तान भेज देता है, जिससे आतंकवाद की फंडिंग होती है| अब उसने सवाल पूछा की क्या वो मुर्ख है जो टिकेट कटा कर परदे पे रोमांस देखे और उस पैसे से देश को नुक्सान हो? एक बच्चा खिड़की पे लटक कर पैसे मांगने लगा, मैंने जेब में हाथ डाला तो ड्राईवर ने मुझे रोका, मैंने पूछा इससे क्या टेरर फंडिंग होगी या देश को नुक्सान होगा?...

दूर की नज़र

Image
एक आदमी मुझे क्रेडिट कार्ड बेच रहा था, मैं भी खाली था तो सोचा उसकी दूर की नज़र दुरुस्त कर दूं| मैंने उसे बताया की मेरा आर्थिक व्यवहार उधार के काबिल नहीं है, माल्या और नीरव मोदी मेरे जैसे ही आदमी रहे होंगे, बस मैं मध्यम वर्ग का हूँ और वो अमीर| आदमी इस तुलना से प्रभावित हुआ, बोला आपका तो क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होगा, आइये एक बार चेक कर लें, मैंने उसे बताया की मैं पैसे के लेके भाग जाऊंगा, इसलिए मेरा खाता कहीं नहीं चलता, उसने साफ़ साफ़ बोला की भागना हो तो भाग जाना, उसकी निजी दाइत्व लोगों को बैंक से जोड़ना है, और बैंक को लोगों से जोड़ना है, और कुछ भी नहीं! और कुछ भी नहीं, शांति शांतिपूर्ण काम करने से ही मिलती है, जैसे लोगों को विचारों तक ले जाना, और विचारों को लोगों तक लाना| मुझे भी बस शांति चाहिए, क्रेडिट नहीं| मैंने उसे समझाया, पर उसने बताया, शांति क्रेडिट में है| धर्म करंट अकाउंट की तरह है, इसके काफी कुछ याद रखना पड़ता है, बड़े हिसाब से चलना पड़ता है, वहीँ क्रेडिट अध्यात्मिक है, इट्स स्पिरिचुअल, इससे आप सब कुछ भूल सकते है| मैंने टोका, हाँ बिलकुल भूल सकते है, परन्तु एक समय तक...