आज़ादी
... और तब साइमन मकाबिअस , जो की न्याय करता है , उस बद्धु बच्चे से पूछता है , तुम क्यों बार बार भागे जाते हो ? लड़के ने जवाब दिया , अपने घर जाने को ” चमरेवाला जो की उस बच्चे का मालिक था , उसने जवाब-तलब करते हुए कहा , “ जरा मैं भी तो सुनु इसका घर कहाँ है , मकाबी का यह स्वर्गिक देश , जहाँ पहाड़ी खेतो का सिलसिला कहीं टुटा हुआ न हो , एक सतह से दूसरी सतह , खेत पर खेत चढ़ते चले जाते हैं , और उनकी फसल इतनी हरी-भरी और ऐसी गह्गाहाकर होती है , की देखकर ख़ुशी होती है , और यह बद्धु घर जाना चाहता है , रेगिस्तान की गर्म , फिसलती हुई बालू पर खरे हुए एक गंदे चिकट खाल से बने तम्बू में , जहाँ से मैंने इसे ख़रीदा था! ” साइमन मकाबिअस ने फिर बच्चे से पूछा , तुम क्यों गर्म रेत में दुबारा जाना चाहते हो , इस स्वर्गिक देश को छोड़कर ? लड़के ने सुबकते हुए जवाब दिया , “ आज़ाद होने के लिए मकाबी , आजाद होने के लिए...